प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान के घर भीषण डकैती, 3 साल की बच्ची के सर पर तानी पिस्टल, बंधक बनाकर…

पटना : बिहार में अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हैं। बीती रात प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लगे SPG जवान के घर अपराधियों के एक गिरोह ने जमकर लूटपाट की। इस क्रम में अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे गए नगद एवं जेवरात ले उड़े।

अपराधियों का विरोध करने पर घर के कई सदस्यों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की। घटना गुरुवार की देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पटना के खुसरूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डॉग स्कॉइड के माध्यम से अपराधियों को पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। इस दौरान 13 लाख के गहने और 1 लाख रुपए कैश लेकर डकैत भाग निकले।लूट के दौरान SPG जवान का बेटा सुनील सिंह सहित कुल 7 लोग मौजूद थे। डकैतों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बांध रखा था।

इस बीच तकरीबन 13 लाख रुपए के गहने, जिसमें गले की चेन के साथ नाक, कान और पैर का बिछिया है। अपराधी गहने के साथ-साथ 1 लाख रुपए भी ले गए। सभी घर का मेन गेट तोड़कर घुसे थे। डकैतों के निशाने पर जेवरात और कैश ही था।घटना के वक्त सुनील सिंह के साथ पत्नी मीना देवी, उनका बेटा अरुण सिंह, बेटी तनुजा और 7 महीने की बेटी, सुनील सिंह का भांजा, नीरज सिंह और उनकी पत्नी घर में मौजूद थी।घटना की सूचना पाकर पहुंचे खुसरूपुर थाना अध्यक्ष गंगा सागर सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *