PM Modi 14 नवंबर को रांची पहुंचेंगे, जाने क्या क्या है हैयारिया

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे में कुछ बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब पीएम 14 नवंबर को ही रांची आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वह रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस मुख्यालय और झारखंड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के अनुसार पीएम 14 नवंबर की शाम रांची पहुचेंगे। एयरपोर्ट से निकलकर रोड शो करते हुए वे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद वह वीर बिरसा के जन्मस्थली खूंटी के लिए रवाना होंगे। बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था ।

3000 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। 14 नवंबर की सुबह से ही रोड के दोनों किनारों के अधिकांश कट बंद कर दिए जाएंगे। 3000 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग विंग से तुरंत रांची में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पांच आईपीएस अफसर के साथ-साथ आधा दर्जन के करीब डीएसपी को राजधानी में होने वाले रोड शो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप गई है।

दिवाली के दिन हुई हाई लेवल मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखंड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखंड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ रांची के बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *