बिहार के एक गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी का प्यार पाने के लिए अपनी ही औलाद की हत्या कर दी तथा शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया । इसी क्रम में ग्रामीणों ने उसी पकड़ लियाप्यार में पागल होकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है.

घटना जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलिया ओरी क्षेत्र की है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद महिला शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रही थी. इसके बाद गांव के लोगों के कारण महिला पकड़ी गई. सभी ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि महिला का प्रेमी उसके बच्चे को अपनाने के लिए तैयार नहीं था. इस कारण ही महिला ने अपने बच्चे की हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रही थी.घटना के बारे में बताया जाता है कि आरोपी महिला सुबह के तीन बजे बच्चे के शव को लेकर बाहर जा रही थी. इस कारण स्थानीय लोगों को लगा कि कोई बच्चा चोर बच्चे को लेकर भाग रहा है. हल्ला करने पर महिला वापस अपने घर चली गई. सास ने जब बच्चे को गोद में लेने की कही तो महिला ने मना कर दिया. ग्रामीणों के सामने जब मृतक की दादी ने दरवाजा खुलवाया तो बच्चा मृत पड़ा था. इसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि पति के बाहर रहने के कारण महिला का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. इस कारण महिला ने अपने बच्चे की हत्या की है. महिला की दादी ने भी महिला के प्रेम-प्रसंग की बात कही है. वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जादू- दोने के चक्कर में महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है.
