पलामू जिले के डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर सोमवार को JPS बस की टक्कर से ओमप्रकाश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया और चालक को बुरी तरह से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से छुड़ाया।

गंभीर हालत में चालक को मेदिनीनगर स्थित MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए चालक को रांची रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर उग्र भीड़ ने शव के साथ सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस बल को भी खदेड़ दिया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था और बस ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की,
जिससे व्यक्ति काफी दूर तक बस के साथ घिसटता चला गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पिटाई की और बस को आग के हवाले कर दिया।
