
झारखंड में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए:25-50 साल की उम्र वाली महिलाओं को मिलेगा फायदा, अगस्त से खाते में आएंगे पैसे
झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चंपाई सरकार महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपए भेजेगी। सरकार की इस योजना का लाभ 40 लाख महिलाओं को मिलेगा। राज्य सरकार ने जल्द से जल्द इस योजना को लागू करने के लिए तैयारी तेज कर दी है।
चंपाई सरकार 1 जुलाई से ह्यमुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजनाह्ण शुरू करने की तैयारी में है। राज्य सरकार पश्चिम बंगाल की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की तर्ज पर झारखंड में बहन बेटी स्वावलंबन योजना’ की शुरूआत कर रही है।
25 से 50 वर्ष की आयु सीमा के बीच की महिलाओं को मिलेगी राशि
