बृहद झारखण्ड आदिवासी कुडमि मंच की समीक्षा बैठक

आज दिनांक 7/6/2024 को बृहद झारखण्ड आदिवासी कुडमि मंच के कार्यकारिणी की बैठक धनबाद गीता रानी मैरेज हॉल मेंमकों मोड़ में मुख्य अतिथि मंच के संयोजक मंटू महतो जी एवं शत्रुघधन महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन मंच के वरिष्ठ नेता चौधरी चरण महतो ने किया। बैठक में मंच के नेताओं इस लोकसभा चुनाव में कुडमि मतदाताओं एवं कुडमि वोट का विखराव पर चिंता जताई। नेताओं ने कहा कि हम राज्य के एक बड़ी अवादी वाले समुदाय है,हम चाहें तो झारखण्ड राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सत्ता का संचालन को प्रभावित कर सकते हैं। अलग राज्य निर्माण के संघर्ष में हमारी कुर्बानियां अग्रणी रहा है। हमारे संघर्षों एवं नेतृत्व क्षमता का परिणाम ही अलग राज्य का निर्माण है। लेकिन अफसोस कि वर्तमान समय में हम और हमारा समाज सिर्फ वोटर वनता जा रहा है।हम सही मायने में अपने समाजिक राजनीतिक दुश्मन का पहचान नहीं कर पा रहे हैं। परिणाम वोट का बिखराव हो जाता है। इस लोकसभा चुनाव में कुडमि नेतृत्व अपना मूल विषयों से भटक गए। अपनी डफ़ली अपनी अपनी राग अलापने लगे।नऐ नऐ मुद्दों के साथ अपना राजनीतिक जमीन तक बचाना मुनासिब नहीं समझें। राजनितिक दलों ने फिर एक बार कुडमि समाज को छला। हमारी जितनी आबादी उतनी हिस्सेदारी नहीं दिया गया। लोकसभा क्षेत्र 14 में 5 रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद ,हमारे हिस्से का बनता है और विधानसभा चुनाव में 81 में 28 हमारे हिस्से का बनता है। लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टियों ने हमारे साथ न्याय नहीं करता है। आदिवासी 14 लोकसभा में से पांच सीट ले लिया और कुडमि अपने हिस्से का पांच सीट में दो ही सीट ला पाया।उसी तरह विधानसभा सभा को देखें तो आदिवासी अपने हिस्से का 28 सीट तो सुरक्षित ले ही लेता है उसके अलावा इस बार एक जेनरल (सामान्य सीट) गाण्डेय से भी एक सीट अपने हिस्से में बडा लिया है। हम चाहें तो झारखण्ड राज्य के एक नम्बर कुर्सी पर पर्मानेंट रह सकते हैं ।बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।हम राजनीतिक निर्णय लेने में पीछड जा रहें हैं। हम लोगों के अंदर दिशाहीन राजनीतिक महत्वाकांक्षा हमें सत्ता से दूर रख रहा है। हमको थोड़ा दूरदर्शी बनना चाहिए। हम राजनीतिक दलों से मांग करते हैं कि हमें हमारी आबादी के अनुसार हमें राजनीतिक हिस्सेदारी चाहिए नहीं तो हम अपनी सर्तो पर अपने समाज के हित मेंअपनी मर्जी के साथी को सत्तासीन करने के पीछे समाजिक ताकत को लगाने का काम करेंगे। जो भूल लोक सभा चुनाव में कुडमि जनजाति समुदाय के लोगों ने किया ऐसा भूल अब बिधानसभा चुनाव में नहीं करने जा रहे हैं।हम संगठित होकर अपने विरोधी शक्तियों के खिलाफ एक एक को चिन्हित कर वोट करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से डुमरी प्रखंड जिला गिरीडीह निवासी धनेश्वर विधार्थी जी को धनबाद, बोकारो एवं गिरीडीह जिला के प्रभारी एवं बैधनाथ महतो,खिरोधर महतो, चास, बोकारो जिला को सह प्रभारी बनाया गया।

बैठक में सर्व सम्मति से धारजोरी निवासी साधन महतो जी को मंच का धनबाद जिला अध्यक्ष चुना गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हलधर महतो जी ने भाग लिया। बैठक में सर्व श्री परशुराम महतो,हलधर महतो,गणेश महतो, राहुल महतो,मीनी महतो, बिरजू महतो, सदानंद महतो, विन्देश्वर महतो,सुरेश महतो, दयानंद महतो,सौरभ महतो,लाली महतो,हिरालाल महतो विगन महतो,मनोज महतो, लक्ष्मण महतो,यदु महतो,अजय सिन्हा,शेखर महतो,मनोहर महतो,साधन महतो, मिथिलेश महतो,विवेक महतो, विशाल महतो,गिरधारी महतो रमेश महतो, वासुदेव महतो,लखीन्दर महतो आदि |
