एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी की हैट्रिक तय, लेकिन 400 पार का आंकड़ा अधर में अटका, देखिये अलग-अलग चैनल के सर्वे रिपोर्ट

Exit Poll : 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है। मतगणना के साथ किसकी सरकार बनने वाली है, इसे लेकर शनिवार को एग्जिट पोल जारी हुए हैं, जिनमें सीटों को लेकर अनुमान लगाए हैं। एग्जिट पोल से तो तय हो गया है कि देश में मोदी की सरकार तीसरी बार बन रही है। हालांकि 400 पार के नारों पर संशय है। हालांकि कुछ टीवी चैनल ने एग्जिट पोल में एनडीए को 400 पार के भी आंकड़े दिये हैं। लेकिन अधिकांश सर्वे रिपोर्ट में आंकड़ा 350 से 400 के बीच का है।

अलग-अलग एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को सबसे आगे बताया है. यानी कि Exit Polls की मानें तो सरकार NDA ही बना रहा है, वहीं कुछ एग्जिट पोल्स 400 पार का दावा कर रहे हैं. ध्यान देने वाली बात है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने भी चुनाव अभियानों में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया था. NDA, इंडिया गठबंधन और अन्य को दिए हैं. सभी एग्जिट पोल्स में NDA को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है तो वहीं, लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, सी वोटर, टुडेज चाणक्य इन सभी के एग्जिट पोल्स में NDA ही आगे है, हालांकि तीनों के सीटों के अनुमानित आंकड़े अलग-अलग हैं। एनडीए को 350-380 सीटें मिलने की संभावना है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल में एनडीए को 361-401 सीटें और इंडिया गठबंधन को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

एबीपी-सीवोटर ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के लिए 353-383 सीटें और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के लिए 152-182 सीटों का अनुमान लगाया है. टुडेज़ चाणक्य ने 2019 के चुनावों की तुलना में एनडीए को बहुत अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इसने बीजेपी को 335 सीटें और एनडीए को 400 सीटें दीं, दोनों तरफ 15 सीटों का अंतर था. विपक्षी गठबंधन के लिए, चाणक्य ने 96-118 सीटों का अनुमान लगाया है.

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 371-401 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 109-139 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. सीएनएक्स एनडीए के लिए 400 से पार का अनुमान लगाने वाला पहला सर्वे बना था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है. हालांकि, विपक्ष का अनुमान है कि बीजेपी इस बार 200 से कम सीटों पर सिमट जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *