चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग शादी करने वाली प्रेमिका की मिली लाश, दो महीने की गर्भवती थी, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर। चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी करने वाली महिला की लाश मिली है। हत्या है या फिर आत्महत्या? पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। महिला का नाम इंद्रासन देवी है। 26 साल की इंद्रासन ने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी रचायी थी। घटना मुफस्सिल थाना के रामनाथपुर छतौना गांव का है। महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली है। महिला ने छह महीने पहले मिस्त्री का काम करने वाले राजकुमार राय से की थी। वह दो महीने की गर्भवती थी।

जानकारी के मुताबिक इंद्रासन क अपने पति के साथ विवाद हुआ था। इस घटना के अगले दिन ही महिला का शव फंदे से लटका मिला।। इंद्रासन पहले से ही शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे हैं । राज मिस्त्री का काम करने के दौरान नथुनी कवस गांव जाया करता था, जहां उसे इंद्रासन से प्रेम प्रसंग चलने लगा था। 6 महीना पहले राजकुमार ने इंद्रासन से शादी कर ली।

कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। बुधवार को भी विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह लोगों ने महिला को फंदे से लटकता देखा।घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद राजू घर से फरार है। इंद्रासन के गले पर रस्सी के दाग हैं। साथ ही विवाहित करीब दो महीने की गर्भवती थी। पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने आत्महत्या की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *