6 गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंची CM आवास, पूछताछ शुरू

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने प्रवर्तननिदेशालय (ईडी) की टीम कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंच गयी है. ईडी की टीम 6 गाड़ी से सीएम आवास पहुंची है. वहीं दिल्ली से आए तीन अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद हैं. वहीं ईडी टीम 1.03 बजे सीएम आवास में घुसी, सीएम आवास में जाने से पहले गेट पर स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मियों के पास ईडी के अधिकारियों की जो सूची थी, उससे मिलान किया गया.

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सीएम और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है. साथ ही संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा.

इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ ईडी ऑफिस व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. वहीं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी सीएम हाउस के बाहर मौजूद हैं. उन्होंने सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *