खुशखबरी : अब झारखंड से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली : अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर देश के सभी जोनल रेलवे क्षेत्र से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका नाम आस्था स्पेशल ट्रेन रखा गया है। वित्त निदेशालय की सहमति के बाद रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे को इस स्पेशल ट्रेन को चलाने की जानकारी दी है। रेल मंत्रालय ने आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी आइआरसीटीसी को दिया है।

अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। इसमें देशभर से लाखों लोगों के भाग लेने की संभावना है। वाहन, ट्रेन, विमान के अलावा पैदल भी लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इसको देखते हुए रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

IRCTC के टूरिस्ट पोर्टल पर उपलब्ध होंगे टिकट, आस्था स्पेशल ट्रेनों के टिकट आइआरसीटीसी टूरिस्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे। पीआरएस डेटाबेस में ट्रेन की प्रोफाइल नहीं दिखेगी। टिकट सीधे आइआरसीटीसी द्वारा जाटी किए जाएंगे। यात्रियों के विवरण के साथ उनके किसी रिश्तेदार के आपातकालीन संपर्क नंबर की भी जानकारी देनी होगी |

3 कोच पर 6 बर्थ कैटरिंग कर्मी के लिए रहेंगे रिजर्वआस्था स्पेशल ट्रेनों में आइआरसीटीसी के कर्मचारियों के लिए प्रत्येक तीन कोच पर छह बर्थ की सुविधा दी जाएगी। इन ट्रेनों में इनके कर्मचारियों को खानपान सेवाओं के वितरण एवं परिवहन के लिए कोई पैसे नहीं लगेगा। साथ ही रेलवे सुरक्षा के लिए एस्कार्ट टीम, ओबीएचएस कर्मचारी आदि सेवा उपलब्ध कराई जाएगी अभी तक पूर्व मध्य रेलवे ने इसके लिए गाइडलाइन जारी नहीं की है. उम्मीद है कि राज्य सरकार के निर्देश पर इसी सप्ताह ट्रेनें चलाने को लेकर निर्णय ले लिया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *