बड़ी खबर : CM आज हो सकते हैं गिरफ्तार, सीएम आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) गिरफ्तार कर सकती है. इसका दावा खुद आम आदमी पार्टी ने किया है. AAP ने कहा कि ED केजरीवाल के घर पर रेड मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. पार्टी के बड़े नेताओं के दावे ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी और सुबह से ही हलचल तेज है. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि कथित शराब घोटाले में ईडी के तीन समन को केजरीवाल दरकिनार कर चुके हैं.

दिल्ली के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने देर रात यह दावा किया कि उनके पास सूचना है कि ईडी गुरुवार सुबह केजरीवाल के आवास पर छापा मारेगी और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है. आतिशी ने बुधवार रात 11:50 बजे ट्वीट किया कि खबर आ रही है कि ईडी आज सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने जा रही है. गिरफ्तारी की संभावना है. इसके दो मिनट बाद, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हिंदी में वही बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि जानकारी मिली है कि ईडी गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचेगी और उन्हें गिरफ्तार करने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *