24 जनवरी को झारखंडी महापंचायत में उमड़ेगी लाखों की भीड़, हवाई अड्डा मैदान में जेबीकेएसएस की हुई बैठक, एक लाख झारखंडी जुटाने के लिए बनी रणनीति

नगवां टोल प्लाजा स्थित हवाई अड्डा मैदान में आगामी 24 जनवरी को झारखंडी महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा, ,बोकारो, धनबाद, राँची, गिरिडीह जिले समेत अन्य हिस्सों से लगभग एक लाख लोगों का जनसैलाब देखने को मिलेगा। विशेषकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही, हजारीबाग सदर, बड़कागांव, मांडु और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आम जनमानस की सहभागिता होगी।

कार्यक्रम झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) हजारीबाग इकाई द्वारा किया जा रहा है। महापंचायत के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को हवाई अड्डा मैदान में बैठक किया गया। बैठक में आयोजन समिति एवं जेबीकेएसएस के केंद्रीय पदाधिकारी सहित कई नौजवान, समर्थक सम्मिलित हुए एवं रणनीति बनाई। इस दौरान कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

क्या है इस महापंचायत का उद्देश्य, दरअसल जिन स्थानीय, नियोजन, पुनर्वास के मुद्दों पर नौजवान झारखंड में यह लड़ाई लड़ रहे हैं उन मुद्दों का नीतिगत समाधान चाहते हैं। हालांकि इस बीच इन नौजवानों ने नेतृत्व में हकमारी को भी एक मुद्दा बनाया है। नौजवानों का कहना है कि झारखण्ड यदि अलग राज्य बना है तो यहाँ सांसद – विधायक बनने का पहला हक झारखंडियों का है। लेकिन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के छल के कारण झारखंड के लोग नेतृत्व में हक पाने से वंचित हो जा रहे हैं। ऐसे में झारखंड की जनता में राजनीतिक चेतना लाना बेहद जरूरी है। झारखंड की जनता अपना वोट झारखंडी माटी के बेटा – बेटी को दे।

किया जायेगा जन जागरूकता अभियान, सभा से पूर्व हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र एवं अन्य हिस्सों के हर पंचायत एवं गाँव में जन जागरूकता अभियान चलेगा। जिसमें लोगों से हज़ारीबाग चलने का आह्वान किया जाएगा। इसके लिए बूथ एवं पंचायत स्तर तक की कमिटी को सक्रिय किया गया है।

स्थानीय मुद्दों पर होगी आवाज बुलंद, दिया जायेगा बदलाव का संदेश, महापंचायत में मुख्य तौर पर स्थानीय हक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे झारखंडी योद्धा जयराम महतो एवं संजय मेहता सहित झारखंड के अन्य वक्ता अपनी राय रखेंगे। वैसे सीट जहाँ पर झारखंडी माटी के सांसद – विधायक नहीं हैं। वहाँ पर जेबीकेएसएस जनजागरूकता लाने का कार्य कर रहा है। इस सभा के माध्यम से हज़ारीबाग लोकसभा में बदलाव का संदेश दिया जाएगा। आम लोगों से झारखंड के लोगों को सांसद – विधायक चुनने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्थानीयता, नियोजन, निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरी, ओबीसी आरक्षण, सामाजिक न्याय एवं अन्य बिंदुओं को लेकर गाँव – गाँव जागरण अभियान चलाया जाएगा।

संजय मेहता ने किया अपील, महापंचायत को लेकर राज्य के युवा नेतृत्वकर्ता एवं जेबीकेएसएस के संस्थापक सदस्य संजय मेहता ने अपील किया है । उन्होंने कहा है कि इस महाजुटान में भारी संख्या में उपस्थित होकर एक बड़ा संदेश दें। बदलाव के शंखनाद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अब तक कई बड़ी सभाएं में उमड़ी है लाखों की भीड़ स्थानीयता एवं झारखंडी मुद्दों पर जारी आंदोलन ने अब व्यापक स्वरूप धारण कर लिया है। नौजवानों की टोली ने पिछले दो साल में झारखंड के भीतर राजनीतिक खलबली मचा दी है।झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले जयराम महतो एवं संजय मेहता के नेतृत्व में पूरे राज्य के भीतर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया गया है। लगातार बड़ी – बड़ी सभाएं की जा रही है। बदलाव संकल्प सभा के माध्यम से संजय मेहता एवं जयराम महतो ने सैकड़ों सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान लाखों की भीड़ उमड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व एक बार फिर यह जेबीकेएसएस की बड़ी सभा होगी। इसमें हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र समेत अन्य हिस्सों से लगभग एक लाख लोगों का जनसैलाब मैदान पर उतारने की तैयारी समिति के द्वारा कर ली गयी है।

बैठक में महेंद्र प्रसाद, संजय महतो, कुणाल मेहता, मंटू मेहता, आर्यकांत मेहता, जागेश्वर साव, पुनीत कुमार साव, श्याम दांगी कुलदीप रजक, कृष्णा यादव, दिनेश महतो, सूरज कुमार, सोनू कुमार , दर्शन दांगी , लक्ष्मण यादव, विजय सिंह भोक्ता, जानिशार आलम, अनिता कुमारी, सराफत अंसारी, राकेश मेहता, नितेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *