“निमंत्रण मिला, तो राम मंदिर के उद्घाटन में जाऊंगा” ED के समन पर बोले, भगोड़ा थोड़े ना हूं, आदिवासी हूं, लेकिन मुर्ख नहीं…

रांची : अगर निमंत्रण मिला, तो राम मंदिर के उदघाटन में जरूर जाऊंगा। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी आमंत्रण नहीं मिला है, अगर मिलता है तो वो जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी फिर से एनडीए का हिस्सा बनेगी, इस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर इसी तरह और इस व्यवहार से राजनीति की जाएगी, तो वे खून-खराबा भी कर सकते हैं।

झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के 4 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि मुझे अब तक राम मंदिर के उद्घाटन के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन अगर मुझे यह मिलता है, तो मैं समारोह में शामिल होऊंगा। सोरेन ने कहा कि वह एक धार्मिक व्यक्ति हैं और मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते हैं।वहीं ईडी के समन पर सीएम ने कहा कि कोई भी सच्चाई छिपाए नहीं रख सकता। पूरा देश देख रहा है, मुझे कुछ नहीं कहना है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से विपक्ष इसे अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने ईडी की ओर से 6 बार समन जारी करने के बाद भी पेश नहीं होने के मुद्दे पर कहा कि वो भगोड़ा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या मैंने विदेश में शरण ले रखी है? अगर नहीं, तो सभी को कानून के हिसाब से काम करना चाहिए. ईडी भी कानून से भी ऊपर नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम आदिवासी हैं, लेकिन मूर्ख नहीं. हम जानते हैं कि विपक्ष से कैसे निपटना है. सोरेन हाल ही में कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए जारी प्रवर्तन निदेशालय के छठे समन के बाद भी पेश नहीं हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *